ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

आज पटना आ सकते हैं लालू यादव, राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम लगेगा मुहर!

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज पटना आ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ लालू यादव दोपहर बाद पटन

आज पटना आ सकते हैं लालू यादव, राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम लगेगा मुहर!
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज पटना आ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ लालू यादव दोपहर बाद पटना आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि लालू के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी पटना आने वाली हैं। लालू यादव पटना आने के बाद राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा सकते हैं। 


हालांकि अभी तेजस्वी यादव पटना नहीं लौटे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि क्या उनकी गैरमौजूदगी में लालू पटना आएंगे? कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू अपने छोटे लाल तेजस्वी यादव के साथ ही पटना लौटेंगे। वहीं, अब मीसा भारती का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। हालांकि दूसरे प्रत्याशी के तौर पर रुस्तम खान का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। 


आपको बता दें, अब तक बाबा सिद्धकी और अब्दुलबारी सिद्धकी के नाम की चर्चा तेज़ थी। लेकिन आरजेडी सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि रुस्तम खान के नाम पर आज लालू यादव मुहर लगा सकते हैं। रुस्तम खान पूर्णिया की रहने वाले हैं, जो जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक दोनों सीट के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। 

टैग्स