ब्रेकिंग
बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास

आज नीतीश कुमार का जनता दरबार, INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने दोपहर बाद जाएंगे दिल्ली; लालू और तेजस्वी भी होंगे रवाना

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनेंगे। सीएम जनता दरबार के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आज के जनता दरबार में डिप्टी सीएम त

आज नीतीश कुमार का जनता दरबार,  INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने दोपहर बाद जाएंगे दिल्ली; लालू और तेजस्वी भी होंगे रवाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनेंगे। सीएम जनता दरबार के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आज के जनता दरबार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आने की संभावना कम है। तेजस्वी यादव  पिछली बार भी जनता दरबार में नहीं पहुंचे थे। इसके आलावा संबंधित विभाग के मंत्री और सभी आलाधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री लोगों की शिकायत सुनने के बाद ऑन स्पॉट अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देश देंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, आज जनता दरबार में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास ए‌वं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना ए‌वं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगे। 


वहीं, जनता दरबार के बाद सीएम नीतीश कुमार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री संजय झा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली में 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है। यह  बैठक महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सीट शेयरिंग सहित बीजेपी के खिलाफ 2024 के लिए रणनीति तैयार होगी। 


उधर, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आज दिल्ली जा रहे हैं।  लेकिन इस बार ना तो विशेष विमान से जा रहे हैं और न ही सभी लोग एक साथ जा रहे हैं। लालू और तेजस्वी सुबह 10:40 बजे दिल्ली निकल जाएंगे। इंडिया गठबंधन की बैठक पहले 17 दिसंबर को होने की चर्चा थी, लेकिन अब बैठक 19 दिसंबर को होने जा रही है. पांच राज्यों में चुनाव के बाद यह बैठक होने जा रही है।