ब्रेकिंग
Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

आज का युवा सिर्फ पसीना नहीं, बच्चों के भविष्य के लिए खून भी बहाने को तैयार : मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में सहरसा पहुंचे। इस यात्रा के दौरान संकल्प रथ पर सवार

आज का युवा सिर्फ पसीना नहीं,  बच्चों के भविष्य के लिए खून भी बहाने को तैयार : मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में सहरसा पहुंचे। इस यात्रा के दौरान संकल्प रथ पर सवार सहनी जिस पड़ाव पर पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान सहनी लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी दिलवाया। 


शनिवार की यात्रा महिषी के गौरोह से शुरू हुई और महिषी, खजूरी स्कूल, सिमरी बख्तियारपुर, सहनी टोला होते हुए सलखुआ के कटरा बांध इलाके में पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया गया और वीआईपी के पक्ष में लोगों ने जमकर नारे लगाए। सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए विरोधियों को साफ संदेश दे दिया कि आज का युवा अब केवल पसीना बहाने के लिए नहीं है बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जागरूक भी है और खून भी बहाने को तैयार है। 


उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर में हुए उप चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि उस चुनाव में यहां के लोगों ने प्रदेश और देश को यह संदेश दे दिया कि 18 प्रतिशत निषादों के जो मत है वह वीआईपी के साथ है। लोगों ने यह संदेश दे दिया है कि आपका अपना दल बन गया है और अब निषाद इसी दल के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब समाज की अपनी पार्टी है बस इसे अपको ताकत देने की जरूरत है। सहनी ने कहा कि आज पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में निषादों को आरक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आज आरक्षण होता तो निषाद के बच्चे भी अधिकारी होते।


आज का युवा सिर्फ पसीना नहीं,  बच्चों के भविष्य के लिए खून भी बहाने को तैयार : मुकेश सहनी



टैग्स