ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, रोजगार समेत कई नई योजनाओं पर लगेगी मुहर

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। यह बैठक सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित की जाएगी। बात दें कि, इससे पहले काफी लंबी छुट्टी के बाद प

आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, रोजगार समेत कई नई योजनाओं पर लगेगी मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। यह बैठक सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित की जाएगी। बात दें कि, इससे पहले काफी लंबी छुट्टी के बाद पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक हुई थी।  इस कैबिनेट बैठक में कुल 40 एजेंडे पर मुहर लगी थी। जिसमें सबसे अधिक चर्चा वर्तमान और पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों के वेतन और अन्य सुविधाओं के बढ़ाने को लेकर किये गए निर्णय का हुआ था। इस बैठक में युवाओं के लिए नव रोजगार की भी घोषणा की गई थी। इसके आलावा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बुलाने पर भी सरकार ने स्वीकृति दी गई थी। 


इसके बाद आज नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11. 30 बजे आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में  कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही इसमें नई रोजगार को लेकर भी घोषणा की जा सकती है। कैबिनेट की बैठक की तैयारी को लेकर पहले ही संबंधित सभी विभाग को सूचना दी गई है। इससे पहले भी बिहार के उपमुख्यमंत्री कह चुके हैं कि, हमारी सरकार रोजगार देने में विश्वाश रखती है । इसलिए हमलोग युवाओं को रोजागर देंगे। 


गौरतलब हो कि, पिछली कैबिनेट की बैठक में नौकरियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। इसके तहत राज्य में रोजगार के लिए 20 लाख विभिन्न पदों पर बहाली निकाले जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कई विभागों में पदों के सृजन को लेकर फैसला लिया गया है।  इसके तहत छह हजार 300 अमीन के पद सृजन के साथ कई और पद सृजित किए जाएंगे। यह बिहार के युवाओं के लिए एक तोहफा है। इसके तहत हर स्तर के छात्रों को मौका मिलेगा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें