ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

राहुल गांधी से आज ईडी फिर करेगा पूछताछ, नेशनल हेराल्ड मामले में कल हुई थी साढ़े 10 घंटे..

DELHI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी आज एक बार फिर पूछताछ करेगा। इसके पहले सोमवार को राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में साढे 10 घंटे तक पूछताछ हुई। नेशनल

राहुल गांधी से आज ईडी फिर करेगा पूछताछ, नेशनल हेराल्ड मामले में कल हुई थी साढ़े 10 घंटे..
Editor
3 मिनट

DELHI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी आज एक बार फिर पूछताछ करेगा। इसके पहले सोमवार को राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में साढे 10 घंटे तक पूछताछ हुई। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सम्मन भेजकर राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था। राहुल गांधी सोमवार की सुबह ही ईडी ऑफिस पहुंच गए थे लेकिन पूछताछ के बाद वह बीती रात तकरीबन 11:30 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर देशभर में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया। ईडी दफ्तर के बाहर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 


ईडी दफ्तर में राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान जब रात के 10 से ज्यादा बजने लगे तो कांग्रेसियों का गुस्सा ऊपर चढ़ने लगा। कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। खुद प्रियंका गांधी से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता इस बात को लेकर परेशान दिखे हालांकि 11:30 बजे जब ईडी ऑफिस से राहुल गांधी बाहर निकले तो सबने राहत की सांस ली। राहुल गांधी के घर पहुंचते ही उनकी बहन प्रियंका गांधी मुलाकात के लिए पहुंची। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान साढ़े चार सौ से ज्यादा कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी के समर्थन में ऑफिस तक पैदल मार्च निकालने को लेकर हिरासत में लिया गया था। ईडी आज एक बार फिर से राहुल गांधी से पूछताछ करने वाला है। 


सूत्रों की मानें तो साढ़े 10 घंटे तक चली पूछताछ में राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय के कई सवालों का जवाब नहीं दिया। आज ईडी इन्हीं सवालों का जवाब राहुल गांधी से लेने का प्रयास करेगा। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के ऊपर 50 करोड़ देकर दो हजार करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। एक तरफ कांग्रेस इसे जहां केंद्र की तरफ से क्रिएट की गई साजिश बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ ईडी ने राहुल गांधी पर नकेल कस के रखी हुई है।