ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आज आएगी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त, CM नीतीश लाभार्थियों के खाते में भेजेंगे 4-4 लाख रुपये

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त गुरुवार को दी जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में चार-चार लाख रुपये भेजे जाएंगे

आज आएगी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त, CM नीतीश लाभार्थियों के खाते में भेजेंगे 4-4 लाख रुपये
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त गुरुवार को दी जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में चार-चार लाख रुपये भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023-24 के तहत जिन लाभुकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है उन्हें आज पहली किस्त की राशि दी जाएगी।


दरअसल, उद्योग विभाग ने राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय उम्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिन लाभुकों का फेज 1 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और जिन्होंने चालू खाता पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, उन्हें प्रथम किस्त दी जाएगी। 


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आज सुबह में शुरू हुआ है । इसमें  2023-24 के सभी प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को कार्यक्रम में भाग लेना है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023-24 के सभी घटकों में लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार शेष लाभार्थियों का चयन चार दिसंबर को कंप्यूटर लॉटरी से किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से कुल 10 लाख रुपये की मदद की जाती है। पहली किस्त में 4 लाख, दूसरी में 4 लाख और तीसरी में 2 लाख रुपये आते हैं। पिछले वर्ष यानी 2022-23 योजना की तीसरी किस्त के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है। जिन लाभुकों को दूसरी किस्त 31 अक्टूबर तक मिल चुकी है, वे 30 नवंबर तक तीसरी किस्त के लिए आवेदन करें। उन्होंने बताया कि दूसरी किस्त के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इसके बाद आवेदनों हेतु पोर्टल बंद हो जाएगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें