ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

आदिवासी सेंगल अभियान : मथुरापुर स्टेशन में रेल चक्का जाम, कई घंटो से रुकी है राजधानी एक्सप्रेस, कई ट्रेनें हुई डायवर्ट

RANCHI : आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर अब देवघर के मधुपुर और जसीडीह के बीच स्थित मथुरापुर स्टेशन पहुंच कर रेल चक्का जाम कर दिया। इसको लेकर इस

आदिवासी सेंगल अभियान : मथुरापुर स्टेशन में रेल चक्का जाम, कई घंटो से रुकी है राजधानी एक्सप्रेस, कई ट्रेनें हुई डायवर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI  : आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर अब देवघर के मधुपुर और जसीडीह के बीच स्थित मथुरापुर स्टेशन पहुंच कर रेल चक्का जाम कर दिया। इसको लेकर इस अभियान से जुड़े लोग सुबह से ही अपने हाथों में झंडा, बैनर लेकर प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश कर गये और डाउन बैद्यनाथधाम- आसनसोल मेमू ट्रेन को रोक दिया। इधर, मथुरापुर स्टेशन पर रेल चक्का जाम करने के कारण जसीडीह में नई दिल्ली- कोलकाता टाउन राजधानी एक्सप्रेस रूकी रही। 


मिली जानकारी के अनुसार, मथुरापुर रेलवे स्टेशन में आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं के रेल चक्का जाम को लेकर रेलवे ट्रैक पर नारेबाजी कर रहे हैं।  इस रेल चक्का जाम अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित मरांग बुरू को कब्जे से मुक्ति दिलाना है। इसके साथ ही सरना धर्म कोड को 2023 में लागू करने और कुर्मी जाति को एसटी का दर्जा दिलाने की मांग प्रमुख है।


वहीं, ट्रेन रोकने की सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ और रेल पुलिस के अधिकारी और जवान स्थल पर पहुंचे। जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा- बुझाकर ट्रेन खुलवाया। इस दौरान मथुरापुर में मेमो ट्रेन दो घंटे तक रुकी रही। वही, मथुरापुर में ट्रैक जाम रहने के कारण डाउन नई दिल्ली- कोलकाता टाउन राजधानी एक्सप्रेस की 30 मिनट तक जसीडीह में रुकी रही। 


आपको बताते चलें कि,आदिवासी सेंगल अभियान के रेल रोको आंदोलन के कारण शनिवार को आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, खड़गपुर-टाटा की तीन ट्रेनें, टाटा-हावड़ा के बीच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें पुणे दुरंतो और संपर्क क्रांति को डायवर्ट किया गया है।