ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

‘लिख लीजिए 5 सीट भी नहीं जीत पाएगी JDU..’, प्रशांत किशोर बोले- खत्म हो चुकी है नीतीश की अहमियत

SAMASTIPUR: जन सुराज पदयात्रा के दौरान जनता के बीच राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर कर रहे प्रशांत किशोर ने एक बार फिर जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला

‘लिख लीजिए 5 सीट भी नहीं जीत पाएगी JDU..’, प्रशांत किशोर बोले- खत्म हो चुकी है नीतीश की अहमियत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: जन सुराज पदयात्रा के दौरान जनता के बीच राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर कर रहे प्रशांत किशोर ने एक बार फिर जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जेडीयू पांच सीटों पर बी जीत हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता के लिए नीतीश की अहमियत अब खत्म हो चुकी है।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के नाम पर चाहे जितना भी जोर लगा लें लेकिन इस बार वें 5 सीट भी नहीं जीत पाएंगे, यह बात आप लिखकर रख लीजिए। समस्तीपुर में जनसुराज पदयात्रा के आखिरी पड़ाव पर पीके ने कहा कि उन्होंने बंगाल में दावा किया था कि बीजेपी 100 सीट के भीतर सिमट जाएगी और वही हुआ। राजनीति में नीतीश कुमार की अहमियत अब समाप्त हो चुकी है। हर समय नीतीश कुमार अपना विकल्प खुला रखना चाहते इसलिए दरवाजा के साथ साथ ही खिड़की और रोशनदान भी खोल कर रखते हैं।


उन्होंने कहा कि जब तक नीतीश भाजपा के साथ थे तो बाजपेयी की समाधि पर नहीं गए लेकिन अब हरिवंश के माध्यम से भाजपा के दरवाजे भी खुला रखने के उद्देश्य से पहली बार बाजपेयी की समाधि पर गए। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आप जबतक जरूरी मुद्दों पर वोट नहीं करेंगे नेता आपका काम नहीं करेगा। पिछली बार बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए पीके ने कहा कि झूठा ही सही मगर तेजस्वी यादव ने रोजगार का वादा किया था तो उन्हें अब जबाब तो देना पड़ ही रहा है न, गलत ही तरीके से ही सही, रोजगार का झूठा आंकड़ा तो बताना पड़ रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता