ब्रेकिंग
बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर

'4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री के बीच काम किए हैं ... ,' CM नीतीश बोले ... कुछ लोग कर रहा है गड़बड़ ...

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काम में लापरवाही पसंद नहीं है। इस बात का प्रमाण कई बार देखने को मिलता है। सीएम कहीं भी किसी क

 '4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री के बीच काम किए हैं ... ,' CM नीतीश बोले ... कुछ लोग कर रहा है गड़बड़ ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काम में लापरवाही पसंद नहीं है।  इस बात का प्रमाण कई बार देखने को मिलता है।  सीएम कहीं भी किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं और उन्हें काम में कोताही बरतने की सुचना मिलती है तो इशारों - इशारों में भरी मंच से ही फटकार लगा डालते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि - जब हम 4 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तापमान में भी घूम सकते हैं तो फिर आपलोग क्यों नहीं। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में एक उद्धघाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम धीमी गति से किए जा रहे कार्यों को देखकर गुस्सा हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि- जब मैं 4 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तापमान में काम कर सकता हूं तो आपलोग क्यों कोताही बरतते हैं।  मैं कोई भी बहाना नहीं सुनूंगा, मुझे काम में कोताही पसंद नहीं है। आपलोग हर काम समय पर पूरा कीजिए। समझ गए न। 


इसके आगे नीतीश कुमार ने इशारों - इशारों में ही भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि, कुछ लोग गड़बड़ी करने के फिराक में हैं। वो लोग नहीं चाहते हैं कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे। इसी कारण कुछ - कुछ करवाते हैं और बोलते रहते हैं। हमलोग तो हमेशा से यही चाहते हैं कि, समाज में प्रेम और भाईचारा बना रहे। 


इसके आलावा कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि , यह बहुत ही अच्छी बात है, वहां भाजपा को हार मिली है। कांग्रेस पार्टी को हमारी तरफ से बधाई है। वहां से मुझे बुलावा आया है और हम कल वहां जा रहे हैं।  हमलोगों को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना है।