ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

31 अगस्त को पटना आएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR, सीएम नीतीश-तेजस्वी से करेंगे मुलाकात

PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल रंग लाने लगी है। आगामी 31 अगस्त को तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR पटना आएंगे। पटना पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्

31 अगस्त को पटना आएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR, सीएम नीतीश-तेजस्वी से करेंगे मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल रंग लाने लगी है। आगामी 31 अगस्त को तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR पटना आएंगे। पटना पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे।


बता दें कि केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने में लग गए हैं। पिछले दिनों उनकी कई नेताओं से फोन पर बातचीत भी हुई थी।2024 में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दल को एकजुट करने के मिशन में सीएम नीतीश को पहली कामयाबी हाथ लगी है।


बिहार में बीजेपी से अलग होने के तुरंत बाद सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए यह कहा था कि वे पूरे देश में विपक्षी दलों को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में के लिए एकजुट करेंगे और केंद्र की सत्ता से बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। अब नीतीश कुमार की बीजेपी के खिलाफ मुहिम रंग लाती दिख रही है।

टैग्स