ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

300 यूनिट फ्री बिजली को पंजाब कैबिनेट में मिली मंजूरी, CM भगवंत मान ने कहा..हम जो कहते हैं, वो करते हैं

DESK: पंजाब कैबिनेट ने राज्य के हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। सीएम ने कहा कि हम पं

300 यूनिट फ्री बिजली को पंजाब कैबिनेट में मिली मंजूरी, CM भगवंत मान ने कहा..हम जो कहते हैं, वो करते हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पंजाब कैबिनेट ने राज्य के हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। सीएम ने कहा कि हम पंजाब की जनता से किए सभी वादों को पूरा करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं।


सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब की जनता को हमने एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। आज इस फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगी है। अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ होगी। हम पंजाब की जनता से किए सभी वादों को पूरा करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं।


बता दें कि जनता को फ्री बिजली देने के मामले में दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य बन गया है। इस योजना से पंजाब के 80 प्रतिशत विद्युत उपभोक्ता को सीधे तौर पर लाभ होगा। पंजाब में बीपीएल परिवार, ओबीसी, एससी और स्वतंत्रता सेनानियों के करीब 21 लाख बिजली उपभोक्ता हैं जिन्हें प्रतिमाह 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। अब उन्हें हरेक महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी।    





टैग्स