ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

30 सितंबर को शशि थरूर और दिग्विजय सिंह करेंगे नामांकन, रेस से बाहर हुए गहलोत

DESK: कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जबकि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्

30 सितंबर को शशि थरूर और दिग्विजय सिंह करेंगे नामांकन, रेस से बाहर हुए गहलोत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जबकि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से खुद को अलग कर लिया है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने सबसे पहले नामांकन पत्र लिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का भी दावा किया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शशि थरूर ने कहा था कि नामांकन करने के बाद ही पता चल जाएगा कि उन्हें देशभर से कैसा समर्थन मिल रहा है। 


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी 30 सितंबर को नामांकन करेंगे। दिग्विजय सिंह का नाम सामने आने के बाद राजस्थान कांग्रेस में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत को सबक सिखाने के लिए दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा गया है।


वहीं दिग्विजय सिंह के नामांकन की चर्चा के बाद अशोक गहलोत ने खुद को रेस से अलग कर लिया। सोनियां गांधी से मिलने के बाद गहलोत ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे राजस्थान का मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं यह फैसला सोनिया गांधी करेगी। 



टैग्स