ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

29 जून को लखीसराय में अमित शाह की ऐतिहासिक रैली, सुशील मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

BEGUSARAI: मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा एक महीने से बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसके समापन के मौके पर बेगूसराय के हर्ष गार्डन में मंगलवार को

29 जून को लखीसराय में अमित शाह की ऐतिहासिक रैली, सुशील मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI:  मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा एक महीने से बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसके समापन के मौके पर बेगूसराय के हर्ष गार्डन में मंगलवार को जनसभा का आयोजन हुआ। चिलचिलाती धूप और बारिश के बीच जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या बीजेपी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बीजेपी कार्यकर्ता इतनी तादाद में पहुंचे की हर्ष गार्डन परिसर भी छोटा पड़ गया। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। कहा कि 29 जून को केंद्रीय गृह मंत्री लखीसराय आ रहे हैं। लखीसराय में गुरुवार को होने वाली बीजेपी की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस रैली में आने का न्योता दिया। 


वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे फख्र है कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। भाजपा में कोई उम्मीदवार नहीं होता। उम्मीदवार होता है तो कमल छाप। कोई एक नेता का नाम पीएम के लिए बताएं। कोई मोदी जी का मुकाबला नहीं कर सकता है। 


जबकि प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि आज ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान देशवासियों से किया है। दुनिया की वे ताकत जो मोदी जी जैसे शक्तिशाली पीएम को नहीं देखना चाहते हैं वे उनका विरोध करते हैं।


वही एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। कोरोना के वैश्विक गिरावट के बावजूद नरेंद्र मोदी ने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। आज विदेशी ऐजेंसी ने कहा है कि अगले तीन वर्षों तक भारत में आर्थिक विकास दर बढ़ता रहेगा। एयर इंडिया व इंडिगो ने दुनिया को बड़ा विमान दिया। बेगूसराय के विकास से बिहार का विकास हुआ। मोदी के कार्यकाल में सर्वाधिक पूंजी निवेश हुआ। इसलिए बेगूसराय से सबसे अधिक वोट से यहां के सांसद जीतेंगे।


बेगूसराय के हर्ष गार्डन में आयोजित नौ साल बेमिसाल जनसभा कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आगाज किया। रजनीश कुमार ने कहा कि आज भले ही हम एमएलसी नहीं हैं, लेकिन एक कार्यकर्ता के रूप में आपकी सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मोदी जी ने देश के लिए जितना काम किया है। उसे घर- घर ले जाएंगे तो अगली बार 400 सीट से जीतकर मोदी जी फिर पीएम बनेंगे। 


उन्होंने कहा कि आज ही मोदी जी कहा है कि देश के लिए सिर्फ भाजपा सोचती है। बांकी दल अपने नेता के बारे में सोचता है। इसे ध्यान में रखने की जरूरत है। विधायक कुंदन कुमार ने कहा हमारी पार्टी तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण की बात करती है। विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा भ्रष्टाचारी नेताओं की टोली नरेंद्र मोदी को हराना चाहता है जो संभव नहीं है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता