ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

27 जनवरी को नहीं अब इस दिन झारखंड आएंगे PM मोदी, लोकसभा चुनाव को लेकर फूंकेंगे बिगुल

DHANBAD : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के 27 जनवरी के बजाय 4 फरवरी को झारखंड में आकर लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी धनबाद के बलियापुर में एक जनसभा को सम्बोधि

27 जनवरी को नहीं अब  इस दिन झारखंड आएंगे PM मोदी, लोकसभा चुनाव को लेकर फूंकेंगे बिगुल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DHANBAD : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के 27 जनवरी के बजाय 4 फरवरी को झारखंड में आकर लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी धनबाद के बलियापुर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दौरान वह झारखंड और बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अनौपचारिक रूप से मिलेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इसी दौरान धनबाद से चुनावी शंखनाद करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, इस दिन हर्ल कारखाना सिंदरी के उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री बलियापुर में हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस सभा में धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भाग लेंगे। वहीं, झारखंड भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गई है। 


मालूम हो कि, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम इसके पहले 2 बार धनबाद में टल चुका है। वहीं, 27 जनवरी को प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित होने की सूचना मिलते ही धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक भी स्थगित कर दी गई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार की रात धनबाद पहुंच चुके थे।


मालूम हो कि,14 नवंबर को भी प्रधानमंत्री मोदी रांची आए थे और रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने 15 नवंबर को खूंटी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। जनजातीय गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के लिए कई बड़ी केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन किया था। अब दो महीने के अंतराल पर यह दूसरा दौरा झारखंड में हो रहा था, लेकिन टल गया। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है। माना जा रहा था कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण से जुड़ी उपलब्धि का जिक्र कर सकते हैं।