ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

22 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, वोटों की गिनती आज

DESK: कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानी बुधवार को कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जो वोटिंग हुई थी, आज उसकी काउंटिंग होने वाली है।

22 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, वोटों की गिनती आज
First Bihar
2 मिनट

DESK: कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानी बुधवार को कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जो वोटिंग हुई थी, आज उसकी काउंटिंग होने वाली है। देश भर के राज्य मुख्यालयों से मतपेटियां कांग्रेस ऑफिस पहुंच चुकी है। वहीं, आज सुबह 10 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी। 




ये मुकाबला कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। एक तरफ जहां 22 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ यह भी साफ है कि मल्लिकार्जुन खड़गे अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोनिया गांधी खड़गे को ही कमान सौपेंगी, जीत की औपचारिकता आज यानी 19 अक्टूबर को पूरी कर ली जाएगी। इसी दिन कांग्रेस से अध्यक्ष पद के चुनाव का नतीजा आना है। 




मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दोनों तरफ से 5-5 एजेंट काउंट की निगरानी करेंगे, जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रिजर्व में रखे जाएंगे। इनके अलावा दोनों नेताओं के समर्थक भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। संभावना जताई जा रही है कि शाम 3 से 4 बजे के बीच परिणाम घोषित कर दी जाएंगे और 22 साल बाद कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।