ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

21 साल का हुआ झारखंड, सीएम हेमंत ने शुरू किया सरकार आपके द्वार योजना, बिरसा मुंडा के वंशज को मिला भूमि बंदोबस्ती का पट्टा

JHARKHAND : आज झारखंड का 21वां स्थापना दिवस पूरे राज्य में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर खूंटी के उलिहातू पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आपका अधिकार आपके द्वा

21 साल का हुआ झारखंड, सीएम हेमंत ने शुरू किया सरकार आपके द्वार योजना, बिरसा मुंडा के वंशज को मिला भूमि बंदोबस्ती का पट्टा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : आज झारखंड का 21वां स्थापना दिवस पूरे राज्य में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर खूंटी के उलिहातू पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंचेगा. सीएम हेमंत सोरेन ने यहाँ 111 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.उन्होंने कहा कि सरकार परित्यक्त महिलाओं को पेंशन देगी.

सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी के उलिहातू में यह भी कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए 150 वर्ष पूरे हो गए हैं. भगवान बिरसा मुंडा का नाम देश के पटल पर जाने में 150 वर्ष लग गए . आज देश की जनता दिल्ली का दरवाजा खटखटाने की हिम्मत रखता है. इसलिए देश में बिरसा मुंडा को सम्मान देने के लिए झुकना पड़ा. आदिवासी किसी से भीख नहीं मांगते. राज्य भी भीख में नहीं मिला है. इसके लिए लड़ना पड़ा है. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को भूमि बंदोबस्ती का पट्टा भी सौंपा.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य अलग होने से पहले बिरसा जयंती को यदा कदा लोग मना पाते थे. अब आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंचाने के लिए आये हैं. सभी योजनाएं आप तक पहुंचायी जा रही हैं. ये योजनाएं चलती आ रही हैं, इसे और अधिक बढ़ाने का प्रयास है. इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं विधायक विकास मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.      

टैग्स