ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

2025 के बाद भी रहेगा नीतीश का नेतृत्व, मंत्री लेसी सिंह बोलीं.. विपक्ष सरकार को अस्थिर करना चाहता है

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या वाकई अपना पद छोड़कर दिल्ली जाने की तैयारी में हैं, यह चर्चा और कयास लगातार बिहार के सियासी गलियारे में चल रही है लेकिन इन खबरों का अब

2025 के बाद भी रहेगा नीतीश का नेतृत्व, मंत्री लेसी सिंह बोलीं.. विपक्ष सरकार को अस्थिर करना चाहता है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या वाकई अपना पद छोड़कर दिल्ली जाने की तैयारी में हैं, यह चर्चा और कयास लगातार बिहार के सियासी गलियारे में चल रही है लेकिन इन खबरों का अब जेडीयू के नेताओं ने खंडन करना शुरू कर दिया है। पहले मंत्री संजय झा ने नीतीश के दिल्ली जाने की खबरों को अफवाह बताया था और अब तो उनकी ही कैबिनेट की मंत्री लेसी सिंह ने यह दावा कर दिया है कि नीतीश 2025 के बाद भी बिहार का नेतृत्व संभालेंगे।


मंत्री लेसी सिंह ने नीतीश कुमार के पद छोड़ने के कयासों और अटकलों को विपक्ष की शरारत करार दिया है। लेसी सिंह का कहना है कि विपक्ष सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे अफवाह फैलाए जा रहे हैं जिससे सरकार को नुकसान हो लेकिन इसका कोई असर होने वाला नहीं है। 2025 तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं उन्हीं के नेतृत्व पर जनता ने मुहर लगाई थी और अगर बिहार की जनता ने चाहा तो नीतीश कुमार 2025 के बाद भी नेतृत्व संभालेंगे।


मंत्री लेसी सिंह ने एनडीए में चल रही उठापटक की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। उनके मुताबिक अगर एक घर में कई सदस्य रहते हैं तो कभी कदार कुछ हो जाता है लेकिन इसका यह हम नहीं कि एनडीए में कहीं कोई कंफ्यूजन है। नीतीश कुमार का नेतृत्व एनडीए के तमाम घटक दलों की तरफ से चुना गया नेतृत्व है और 2025 तक इस पर कोई सवाल पैदा नहीं हो सकता।

टैग्स