ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

2024 में नहीं गलेगी BJP की दाल, बोले ललन सिंह ... बिहार में नई सरकार बनने से शाह - मोदी को टेंशन

PURNIYA : पूर्णिया में आज महागबंधन की महारैली है। इस रैली में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता मौजूद है। महागठबंधन ने इसी रैली से लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बता दी ह

2024 में नहीं गलेगी BJP की दाल, बोले ललन सिंह ... बिहार में नई सरकार बनने से शाह - मोदी को टेंशन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : पूर्णिया में आज महागबंधन की महारैली है। इस  रैली में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता मौजूद है। महागठबंधन ने इसी रैली से लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बता दी है। इस सभा के जरिए राजद-जेडीयू नेता सीमांचल की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दिला रहे हैं। इस बीच इस सभा को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। 


पूर्णिया की रैली में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, अमित शाह जी आप चाहे जितना सपना देखिए, आप महागठबंधन में लड़ाई लगाने के लिए चाहे जितना मीडिया का इस्तेमाल करते रहिए, लेकिन इस बार आपकी दाल नहीं गलेगी। मैं उनको कहना चाहता हूं कि जब से बिहार में महागठबंधन बना है तब से बिहार के लोगों को उन्हें 2024 में सत्ता से बेदखल होने का सपना आ रहा है और ये सपना बिल्कुल सच होगा। 


इसके आलावा ललन सिंह ने कहा कि,अमित शाह कहते हैं कि जेडीयू के लोगों ने उनको धोखा दिया है। जबकि उन्हें क्या मालूम है कि हमने उनका कितना सम्मान किया। इन लोगों ने मीडिया, सीबीआई, चुनाव आयोज सबको अपने कब्जे में कर लिया है। आज अगर लालू जी के यहां छापा हो तो 15 दिन खबर चलती है। लेकिन 81 हजार करोड का कार्पोरेट फ्रॉड हुआ तो देश की मीडिया ने एक शब्द नहीं कहा।


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पूर्णिया रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह प्रवचन दे रहे हैं। यह भी तो बताएं कि देश में 81 हजार करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट फ्रॉड हुआ है उसकी जांच हो रही है या नहीं। एलआईसी को एक दिन में 18 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। देश की जनता के पैसे डूब गया। इस पर कौन जवाब देगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें