ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेगी पकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ! केंद्रीय मंत्री की पार्टी से मिला निमंत्रण; इन बातों की भी को रही चर्चा

DESK : पाकिस्तान से भारत आई सिमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। सिमा हैदर को अब भारतीय राजनीति में जगह मिल गई है। इसको लोकसभा चुनाव लड़ने तक का ऑफर दिया जा रहा

2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेगी पकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ! केंद्रीय मंत्री की पार्टी से मिला निमंत्रण; इन बातों की भी को रही चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पाकिस्तान से भारत आई सिमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। सिमा हैदर को अब भारतीय राजनीति में जगह मिल गई है। इसको लोकसभा चुनाव लड़ने तक का ऑफर दिया जा रहा है। सिमा ने यह ऑफर स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि,वो कहां से चुनाव लड़ेगी इसका फैसला फिलहाल नहीं किया गया है। 


दरअसल,  सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (RPI) ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। जिसके बाद सीमा हैदर ने भी RPI के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। यही नहीं पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि सीमा को पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जाएगा।  साथ ही उनकी बोलने कि शैली को देखते हुए पार्टी प्रवक्ता भी बनाया जाएगा। यहां तक कि पार्टी ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़वाने की बात कही है। हालांकि,  पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को क्लीन चिट मिलने का फिलहाल इंतजार है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यह बताया है कि - सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है. अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा को क्लीन चिट मिलती है और उसे भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का उनकी पार्टी में स्वागत किया जाएगा।  इसके साथ ही  कानून में यह साफ़ है कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं भी चुनाव भी लड़ सकता है। 


उन्होंने यह भी कहा है कि -सीमा को अगर सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिलती है तो हम उसे प्रवक्ता भी बनाएंगे क्योंकि वो एक अच्छी वक्ता है। अगर भारत की नागरिकता मिल गई तो रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव भी लड़वाएंगे।  2024 में भी चुनाव लड़वा सकते हैं। लेकिन,  शर्त है कि उसको भारत की  नागरिकता मिलनी चाहिए। 


आपको बताते चलें कि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया पार्टी के सुप्रीमों रामदास अठावले राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री हैं।   कुछ दिनों पहले उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर बयान दिया था कि- इस हिंसा में आतंकवादियों का हाथ है।  उन्होंने कहा था कि म्यांमार से मणिपुर में घुसपैठ कर ऐसी स्थिति उत्पन्न करवाई जा रही है।  राज्य हो या केंद्र सरकार लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।