ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

2024-25 को लेकर तेजप्रताप ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- मेरी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती

PATNA: रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी पेड़ को राखी बांधा और पटना स्थित राजधानी वाटिका में पौधे कई पौधे भी लगाए। तेजप्रताप ने कहा

2024-25 को लेकर तेजप्रताप ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- मेरी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी पेड़ को राखी बांधा और पटना स्थित राजधानी वाटिका में पौधे कई पौधे भी लगाए। तेजप्रताप ने कहा कि जिस प्रकार बहनें भाई को राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लेती हैं ठीक उसी तरह से पेड़ भी हमारी रक्षा करते हैं। जिस तरह से पेड़ हमारी रक्षा करते हैं उसी तरह से भी हमे पेड़ पौधों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।


मुंबई में हो रहे इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दिया था कि 2024 में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और उनकी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की है कि 2025 में बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि मुंबई की बैठक में बहुत कुछ होने वाला है और निश्चित तौर पर जिस तरह से विपक्षी दल एकजुट हुए हैं उसको जनता का भी साथ पूरे देश में मिल रहा है और कहीं ना कहीं इस बार मोदी सरकार को गद्दी से उतारने में हम लोग सफल होंगे।


उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई से बेरोजगारी से पूरी तरह से परेशान है। ऐसे में मोदी सरकार को गद्दी से हटाने को लेकर जनता भी इंडिया गठबंधन को साथ दे रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री को उम्मीदवार हो सकते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी यह कुछ तय नहीं है लेकिन विपक्षी एकता पूरे देश में हो इसको लेकर प्रयास चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस प्रयास को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और सबसे पहले जरूरी है कि देश में जो नफरत फैलाने वाली शक्ति है उसको कमजोर किया जाए। फर्स्ट बिहार के लिए शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट..



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता