ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया

इसी साल होगा RJD का सांगठनिक चुनाव, लालू यादव ने बदल दिया राष्ट्रीय कार्यसमिति का फैसला

PATNA : आरजेडी का सांगठनिक चुनाव अब 2020 की बजाय इसी साल पूरा करा लिया जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के फैसले को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बदल दिया है। 6 जुलाई को प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : आरजेडी का सांगठनिक चुनाव अब 2020 की बजाय इसी साल पूरा करा लिया जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के फैसले को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बदल दिया है। 6 जुलाई को पटना में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में इस बात पर मुहर लगाई थी कि अगले साल अप्रैल तक पार्टी का सांगठनिक चुनाव करा लिया जाए लेकिन रिम्स में इलाज करा रहे सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कार्यसमिति के इस फैसले को बदल दिया है। लालू यादव ने इस साल के अंत तक सांगठनिक चुनाव करा लिए जाने का निर्देश दिया है। इस साल के अंत तक के सांगठनिक चुनाव करा लिए जाने के पीछे लालू यादव का यह तर्क है कि 2020 में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं लिहाजा पार्टी नए सांगठनिक ढांचे के साथ चुनाव तैयारी में पूरी ताकत से जुटी रहे। लालू यादव के इस निर्देश के बाद यह माना जा रहा है कि आरजेडी के सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगस्त महीने से पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत भी होनी है अब देखना होगा कि आरजेडी सुप्रीमो के निर्देश के बाद शेड्यूल में क्या-क्या बदलाव किए जाते हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता