ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

2 जून को BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, CM भूपेंद्र पटेल दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता

DESK: गुजरात के फेमस लीडर हार्दिक पटेल 2 जून को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। अहमदाबाद के बीजेपी कार्यालय कमलम् में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हा

2 जून को BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, CM भूपेंद्र पटेल दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गुजरात के फेमस लीडर हार्दिक पटेल 2 जून को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। अहमदाबाद के बीजेपी कार्यालय कमलम् में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हार्दिक पटेल को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। 


बताया जा रहा है कि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में करीब 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। बता दें कि 17 मई को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर पर इस्तीफे का ऐलान किया था। इस दौरान हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। 


कांग्रेस से इस्तीफे के बाद से हार्दिक पटेल लगातार बीजेपी का गुणगान कर रहे थे। यही नहीं खुद को हिंदुत्व का समर्थक भी बता रहे थे। उसी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक पटेल भाजपा का दामन बहुत जल्द थामेंगे और वो वक्त अब आ गया है। आगामी 2 जून दिन गुरुवार को हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। 


गौरतलब है कि 18 मई को हार्दिक पटेल ने ट्वीट करत हुए लिखा था कि "आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।"

2 जून को BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, CM भूपेंद्र पटेल दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता