ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

17 साल बाद CM नीतीश करेंगे सोनपुर मेले का उद्धघाटन, विदेशी पर्यटकों के लिए स्विस कॉटेज

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे सोनपुर में हर साल लगने वाले एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला एक बार फिर से आयोजित होने वाला है। वहीं, करीब 17 साल बाद खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश

17 साल बाद CM नीतीश करेंगे सोनपुर मेले का उद्धघाटन, विदेशी पर्यटकों के लिए स्विस कॉटेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे सोनपुर में हर साल लगने वाले एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला एक बार फिर से आयोजित होने वाला है। वहीं, करीब 17 साल बाद खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मेले का उद्धघाटन करने वाले हैं। नीतीश कुमार 6 नवंबर को मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं आठ को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा।


वहीं, इस मेले में मुख्यमंत्री के आगमन की सुचना मिलने के बाद से मेला समिति अध्यक्ष सह मंडलीय आयुक्त पूनम तथा मेला समिति के सचिव सह डीएम राजेश मीणा ने सारी तैयारियों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। मेले के चारों तरफ बैरिकेडिंग और सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पूरा किया जा रहा है। डीएम की तरफ से गठित करीब एक दर्जन समितियों के पदाधिकारी भी मेले को लेकर तैयारी में जुटे हैं। 


गौरतलब हो कि, पिछले दो सालों से कोरोना काल में मेला नहीं लगा था। अब, जब कोरोना का प्रभाव पूरी तरह समाप्ति की कगार पर है, तो मेला समिति ने मेला लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में इस वर्ष मेले में ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक इस बार विदेशी पर्यटकों के लिए पर्यटन विकास निगम की ओर से बनाया जाने वाला स्विस कॉटेज आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटक इसकी ऑनलाइन भी बुकिंग कर सकते हैं।


मालूम हो कि, पर्यटन विकास निगम की ओर से बनाए गए  स्विस कॉटेज में रुकने के लिए 6 हजार रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। 13 नवंबर से 19 नवंबर तक कॉटेज में ठहरने के लिए 4 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पर्यटक को देना होगा। हालांकि, समय के मुताबिक रेट कम होगा और 20 से 26 नवंबर तक मात्र 15 सौ रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें