ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

17 अगस्त से शुरू होगा बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा, इन विधानसभा इलाकों का करेंगे दौरा; जानिए क्या है पूरा प्लान

RANCHI : झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। 10 अक्टूबर तक यह यात्रा कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बात की जानकारी बीजेपी

17 अगस्त से शुरू होगा बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा, इन विधानसभा इलाकों का करेंगे दौरा; जानिए क्या है पूरा प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। 10 अक्टूबर तक यह यात्रा कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बात की जानकारी बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, राज्य में आज अराजकता की स्थिति है। आज प्रदेश में बहन-  बेटियां असुरक्षित हैं।


उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन की सरकार में युवाओं के उम्मीदों पर राज्य सरकार ने कुठाराघात किया है। आज प्रदेश में आदिवासी, दलित,पिछड़ा कोई सुरक्षित नहीं। राजधानी रांची सहित कही भी किसी समय हत्या करने में अपराधी सफल हो जा रहे। 


उन्होंने बताया कि,यात्रा के प्रथम चरण में बाबूलाल मरांडी  17 अगस्त को झारखंड के अमर शहीद सिदो कान्हो की जन्मभूमि भोगना डीह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रत्येक दिन दो विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग जनसभा होगी। शिवगादी धाम में पूजा अर्चना  के बाद प्रदेश अध्यक्ष 17 अगस्त को पहली जनसभा बरहेट में करेंगे। 


इस यात्रा का पहला चरण 17 से 20 अगस्त तक चलेगा। जिसमें बरहेट, बोरियो, राजमहल, महागामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ की जनसभा होगी। प्रथम चरण में यात्रा के संयोजक विधायक अनंत ओझा हैं जबकि उनकी टोली में सरोज सिंह, विधायक अमित मंडल, बबलू भगत, मिस्त्री सोरेन और सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।


इधर, यात्रा का दूसरा चरण 23 अगस्त से 27 अगस्त तक निर्धारित है। जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा हैं और उनकी टोली में वीरेंद्र मंडल, लुईस मरांडी, राधा रानी, अमिता रक्षित, निवास मंडल और विधायक रणधीर सिंह शामिल है। दूसरे चरण में मधुपुर, सारठ, देवघर,जरमुंडी, शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका, नाला, जामताड़ा, टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी।