ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

12 साल बाद भारत आ रहे पाक विदेश मंत्री, इस मीटिंग में आएंगे बिलावल भुट्टो जरदारी

DESK : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। वह गोवा में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के मीटिंग में हिस्सा लेने भारत आएंगे। यह मी

12 साल बाद भारत आ रहे पाक विदेश मंत्री, इस मीटिंग में आएंगे बिलावल भुट्टो जरदारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। वह गोवा में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के मीटिंग में हिस्सा लेने भारत आएंगे। यह मीटिंग 4 और 5 मई को होने वाली है। बिलावल भुट्टो जरदारी 12 साल बाद भारत का दौरा करने वाले पकिस्तान में पहले विदेश मंत्री होंगे। इससे पहले 2011 में पाकिस्तानी विदश मंत्री ने भारत दौरा किया था। 


दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का भारत दौरा अहम है। पाक विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज बलोच ने गुरुवार को भु्ट्टो के गोवा आने की जानकारी दी। इससे पहले हिना रब्बानी खार ने 2011 में पाक विदेश मंत्री के तौर पर भारत का दौरा किया था। पाक प्रवक्ता ने कहा कि हमारे विदेश मंत्री का दौरा यह बताने के लिए है कि पाकिस्तान कैसे एससीओ के लिए प्रतिबद्ध है। 



वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को एससीओ समिट में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग के जरिए न्योता भेजा है। पठानकोट हमले, उड़ी अटैक और फिर पुलवामा हमले जैसी घटनाओं के चलते दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए थे। बीते कई सालों से दोनों देशों की लीडरशिप के बीच संवाद नहीं रहा है। बीते 12 सालों में भारत का दौरा करने वाले पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री होंगे।



आपको बताते चलें कि, पाकिस्तान की ओर से कई बार भारत के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील की गई है। उसकी ओर से बातचीत का प्रस्ताव भी दिया गया है, लेकिन भारत ने उसे आतंकवाद के मसले पर दोटूक कहा है कि जब तक सीमापार आतंकवाद नहीं थमता बातचीत नहीं हो सकेगी। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से कश्मीर का मसला बार-बार वैश्विक मंच पर उठाने पर भी भारत ने सख्त आपत्ति जताई है।