ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

12 मंत्री में डेढ़ साल तक लालू ने चलाया था सरकार, मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले सम्राट ... जल्द ही नए लोगों को मिलेगी जगह

PATNA : बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है। सरकार के बनने के साथ ही कुछ मंत्रियों ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही मंत्री पद की शपथ ले ली थी। लेकिन, अन्य लोगों को मंत्रि

12 मंत्री में डेढ़ साल तक लालू ने चलाया था सरकार, मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले सम्राट ... जल्द ही नए लोगों को मिलेगी जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है। सरकार के बनने के साथ ही कुछ मंत्रियों ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही मंत्री पद की शपथ ले ली थी। लेकिन, अन्य लोगों को मंत्रिमंडल में जगह कब मिलेगी इस सवाल के जवाब के लिए मंत्री पद के दावेदार नेताओं की बेचैनी बढ़ी हुई। जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी, वीजेंद्र यादव और श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली थी। लेकिन, बाकी के मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ नहीं हुई है। ऐसे में अब इन तमाम सवालों का जवाब बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तरफ से किया जा रहा है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि - कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार होता है। इसमें कहां कोई बड़ी समस्या है। इसको लेकर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कैबिनेट विस्तार के बाद और भी लोगों को जगह दी जाएगी यह तो तय चीज़ है। इसमें कहां कोई बड़ी बात है। इसको लेकर विपक्ष जो भी आरोप लगा रहा है। इसमें कहां कोई समस्या है। 


इसके अलावा राजद के तरफ से लागए जा रहे आरोप पर सम्राट चौधरी ने कहा कि- उनका इतिहास जो लोग जानते हैं उनको मालूम होना चाहिए कि वो तो मात्र 12 विधायक में 1995 में डेढ़ साल तक सरकार चलाए थे। यहां तो अभी ही नौ मंत्री है, दो उपमुख्यमंत्री है। आगे जल्द ही कैबिनेट में और भी लोगों को जगह दी जाएगी। 


उधर, केजरीवाल को ईडी का समन दिए जाने को लेकर सम्राट ने कहा कि - जो लोग भी ग़लत करेंगे उनपर करवाई होगी। पीएम मोदी जी ने कहा कि जो लोग भी ग़रीब का पैसा लूटेंगे उनपर एक्शन तय है। वहीं,  झारखंड में सियासी उठापटक पर कहा कि-  वहां के राज्यपाल तमाम मामले को देख रहे है वहां के  सीएम पर भ्रष्टाचार  का आरोप है तो आगे जो करना है वो राज्यपाल करेंगे।