ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

12 जुलाई से शुरू होगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार, हर सोमवार को लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे सीएम

PATNA: लंबे समय से बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार अब फिर से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री का जनता दरबार 12 जुलाई से शुरू होगा। सप्ताह में एक दिन सोमवार को मुख्यम

12 जुलाई से शुरू होगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार, हर सोमवार को लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे सीएम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लंबे समय से बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार अब फिर से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री का जनता दरबार 12 जुलाई से शुरू होगा। सप्ताह में एक दिन सोमवार को मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं का निपटारा करेंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री सचिवालय में बन रहे जनता दरबार के शेड का मुआयना करने सीएम नीतीश गये थे। तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि अब जल्द ही जनता दरबार की शुरुआत होगी।

इसे लेकर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने राज्य के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस बैठक में सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव व अन्य अधिकारी शामिल हुए। जिलों से बैठक में डीएम, प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी और एसपी भी मौजूद थे। इससे पहले सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इसे लेकर जिलों को पत्र भी जारी किया गया था। मुख्य सचिव की बैठक में यह तय हुआ कि 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता के दरबार लगाया जाएगा। जनता दरबार में मुख्यमंत्री बिहार के लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। 


 गौरतलब है कि दिल्ली एम्स में आंखों का ऑपरेशन कराने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार अपने आवास से बिना किसी सुरक्षा और काफिले के निकले थे। इस दौरान वे सचिवालय गये जहां जनता दरबार के लिए बने शेड का मुआयना किया। सीएम के अचानक सचिवालय जाने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि अब जल्द ही जनता दरबार की शुरुआत होगी। कोरोना को लेकर कई महीनों से जनता दरबार नहीं लगाया जा रहा था। लेकिन अब कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद फिर से जनता दरबार लगाने का फैसला लिया गया है। 12 जुलाई से अब सप्ताह में एक दिन सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बिहार की जनता से रू-ब-रू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।