ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लालू ने फिर खोला RSS का राज, कहा- मेरे भेदियों ने बताया RSS उन गांवों में क्या करता था

DESK : आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से RSS पर हमला बोला है.खराब तबियत और परिवार के अंदर चल रहे कलह के बीच लालू यादव के फेसबुक पेज पर कई दिनों बाद आज एक पोस्ट आया है. इस प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से RSS पर हमला बोला है.खराब तबियत और परिवार के अंदर चल रहे कलह के बीच लालू यादव के फेसबुक पेज पर कई दिनों बाद आज एक पोस्ट आया है. इस पोस्ट के माध्यम से लालू यादव ने अपने पुराने वक्त को याद किया है. RSS मुझे नापसंद दरअसल लालू यादव के फेसबुक पेज पर गोपालगंज टू रायसीना किताब के कुछ अंश को पोस्ट किया है. इस पोस्ट के माध्यम से लालू यादव RSS पर हमला बोलना चाह रहे है. लालू यादव ने इस पोस्ट में लिखा है कि मैं आरएसएस को नापसंद करता था इसलिए उनके नेताओं पर कड़ा नियंत्रण रखता था. इस पोस्ट में आडवाणी के रथ को रोकने का भी जिक्र किया गया है. दूसरे धर्म की निंदा होती थी निंदा लालू यादव के फेसबुक पेज जो आज पोस्ट किया गया है उसमें यह लिखा गया है कि RSS अपने शिविर आयोजित करने के लिए जानबूझकर ऐसे गाँव को चुनता था, जहां गरीब हिन्दू रहते थे और जहां से कुछ मीटर की दूरी पर अल्पसंख्यकों की बस्तियां होती थीं. शाखा प्रमुख सबसे पहले शारीरिक प्रशिक्षण देता था और फिर सांस्कृतिक और धार्मिक पाठ पढ़ाने लगता। वे लोग कुछ पुस्तिकाएं भी बांटते थे, जिसमें दूसरे धर्म की निंदा की जाती थी.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता