ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

खास होगा लालू का 74वां जन्मदिन, गरीबों को खाना खिलाकर जश्न मनाएगी RJD

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भले ही जमानत पर जेल से बाहर आ गए हो। लालू यादव 3 साल के अंतराल के बाद अपने जन्मदिन पर परिवार के बीच मौजूद ह

खास होगा लालू का 74वां जन्मदिन, गरीबों को खाना खिलाकर जश्न मनाएगी RJD
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भले ही जमानत पर जेल से बाहर आ गए हो। लालू यादव 3 साल के अंतराल के बाद अपने जन्मदिन पर परिवार के बीच मौजूद होंगे। 11 जून को उनका 74 वां जन्मदिन है लेकिन इस मौके पर कोरोना वायरस को देखते हुए पार्टी की तरफ से कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किया है कि पार्टी सुप्रीमो के जन्मदिन के मौके पर एक 11 जून को वह गरीबों को भोजन जरूर कराएं।



आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून को मनाया जाएगा। लालू के 74वें जन्मदिन को राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनायेगी। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया कि इस बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर किसी तरह का उत्सव और आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव और स्थानीय स्तर पर आयोजन का स्वरूप व्यक्तिगत होगा।


वही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव से लेकर व्यक्तिगत रुप से स्थानीय स्तर पर "लालू रसोई" के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में समाज के गरीब और लाचार लोगों को भोजन कराया जायेगा। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें