ब्रेकिंग
तेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"खान ग्लोबल स्टडीज का DIG ने किया निरीक्षण, ज्ञान बिंदु समेत दर्जनभर कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट, खामियों में नहीं हुआ सुधारबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"खान ग्लोबल स्टडीज का DIG ने किया निरीक्षण, ज्ञान बिंदु समेत दर्जनभर कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट, खामियों में नहीं हुआ सुधारबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहत

10 दिसंबर को बेगूसराय में 'नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद' कार्यक्रम, IPS विकास वैभव ने लोगों को किया आमंत्रित

BEGUSARAI: आगामी 10 दिसम्बर को नमस्ते बिहार बृहत जन संवाद का कार्यक्रम बेगूसराय के जीडी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव बिहार क

10 दिसंबर को बेगूसराय में 'नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद' कार्यक्रम, IPS विकास वैभव ने लोगों को किया आमंत्रित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: आगामी 10 दिसम्बर को नमस्ते बिहार बृहत जन संवाद का कार्यक्रम बेगूसराय के जीडी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव बिहार को विकसित राज्य बनाने और युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बिहार के कई प्रखंडों में लेट्स इंस्पायर बिहार का अभियान का कार्यक्रम अब तक सफल हो चुका है।


बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि "बिहार में शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास से ही बिहार सुंदर राज्य बनेगा और अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा। इसी के तहत बिहार के अब तक 35 जिलों में युवा संवाद किया जा चुका है। पहली बार बृहत जन संवाद जीडी कॉलेज बेगूसराय में किया जा रहा है। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों और भारत के महानगरों से इस वृहत जन संवाद में लोग शामिल होंगे।


उन्होंने बताया कि नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद का उद्धेश्य जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद से मुक्त उज्ज्वलतम उत्कर्ष पर स्थापित अपना बिहार हो, इस संदेश को लेकर लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही विकास वैभव ने राजनीति में जाने के सवाल पर कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए लेकिन उनका मकसद राजनीति में जाना नहीं है। चुनाव जीत कर किसी एक जिले का विकास नहीं करना है। उनका उद्देश्य स्पष्ट है 2047 तक भारत विकसित देश बने। यह तभी संभव हो पाएगा जब बिहार विकसित राज्य बनेगा। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।10 दिसंबर को बेगूसराय में 'नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद' कार्यक्रम, IPS विकास वैभव ने लोगों को किया आमंत्रित


10 दिसंबर को बेगूसराय में 'नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद' कार्यक्रम, IPS विकास वैभव ने लोगों को किया आमंत्रित


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता