ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

6 महीने में पांचवी बार अमित शाह का बिहार दौरा, 01 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे

DESK: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 अप्रैल को पटना आ रहे हैं। 2 अप्रैल को सासाराम में आयोजित सम्राट अशोक की जयंती समारोह में वे शामिल होंगे। उसी दिन नवादा के हिसुआ में आयोजित

6 महीने में पांचवी बार अमित शाह का बिहार दौरा, 01 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 अप्रैल को पटना आ रहे हैं। 2 अप्रैल को सासाराम में आयोजित सम्राट अशोक की जयंती समारोह में वे शामिल होंगे। उसी दिन नवादा के हिसुआ में आयोजित लोकसभा प्रवास कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


मिशन 2024 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह लगातार बिहार दौरा कर रहा है। अमित शाह और बीजेपी की नजर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर है। बीजेपी हर हाल में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर आज पदाधिकारियों की टीम सासाराम आई हुई है। 


01 अप्रैल को अमित शाह पटना आ रहे हैं। पटना में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन वे सासाराम और हिसुआ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया को दी।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार जी को पता भी नहीं होगा कि सम्राट अशोक के बारे में कोई कार्यक्रम बिहार सरकार चला रही है। मैं नीतीश को खुली चुनौती देता हूं कि की वे बताएं कि सम्राट अशोक कंवेशन हॉल से लेकर सम्राट अशोक के हॉल जो सभी नगर निकाय में बनाए गये उनको पता भी था क्या वो तो सबका नाम बदलना चाहते थे। जब मैं हटा तो उन्होंने बापू सभागार और ज्ञान भवन कर ही दिया। नीतीश कुमार अपमानित करने का काम करते हैं इसलिए खुली चुनौती देता हूं। 


वही पटना एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन भेजकर 12 अप्रैल को पेश होने को कहा है। यह मामला भी मोदी सरनेम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में बिहार भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब राहुल गांधी को कोर्ट ने समन भेजा है और पेश होने को कहा है। राहुल गांधी को समन भेजे जाने सम्राट चौधरी ने कहा कि देखिये आगे क्या होगा वह न्यायालय तय करेगा। लेकिन मेरा यह कहना है कि यदि पूरे मोदी समाज को गाली देने का काम करेंगे। पिछड़ा का बेटा यदि देश का प्रधानमंत्री बना है तो उनके बारे में भी राहुल गांधी इस तरह का बयान दे रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्हें इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। 


टैग्स