ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

देश के अभिनंदन को वीर चक्र, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान

DESK: पाकिस्तान के F-16 विमान को गिराने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र सम्मान से नवाजा जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार अभिनंदन को वीर चक्र सम्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: पाकिस्तान के F-16 विमान को गिराने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र सम्मान से नवाजा जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार अभिनंदन को वीर चक्र सम्मान से नवाजेगी. वीर चक्र युद्धकाल में बहादुरी के लिए दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा सैन्य अवॉर्ड है. इसके साथ ही स्क्वाड्रन लीडर मिन्टी अग्रवाल को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. https://youtu.be/hOdHGPOFoMg भारत की ओर से किये गये एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने 27 फरवरी को एफ-16 विमानों को कश्मीर में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए भेजा था. पाकिस्तानी विमानों ने घुसपैठ कर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी से उसके नापाक मंसूबे ध्वस्त हो गए. भारत के मिग-21 और मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने उन्हें खदेड़ा था. मिग-21 के पायलट अभिनंदन ने डॉग फाइट में पाक विमान को मार गिराया था. इस दौरान भारतीय विमान भी पीओके में जा गिरा और पाक सैनिकों ने अभिनंदन को पकड़ लिया था. इसके बाद भारत ने कूटनीतिक तरीके से 1 मार्च को उन्हें छुड़ा लिया था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता