ब्रेकिंग
ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में बिजली की नहीं होगी कोई कमी, मंत्री आर के सिंह ने किया दावा, 41 हजार करोड़ का निवेश करेगी केंद्र सरकार

AURANGABAD: आने वाले दिनों में बिहार में बिजली की कोई कमी नहीं होगी और सूबे में चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध होगी. ये दावा किया है केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने. उन्होंने कहा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
AURANGABAD: आने वाले दिनों में बिहार में बिजली की कोई कमी नहीं होगी और सूबे में चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध होगी. ये दावा किया है केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने. उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था में सुधार के मकसद से केंद्र सरकार राज्य में 41 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी. केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने कहा कि वन नेशन वन ग्रिड के तहत पूरे देश एक ग्रिड से जोड़ दिया गया है और देश में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति की कोशिश की जा रही है. औरंगाबाद के दौरे पर आए आर के सिंह ने कहा कि पिछले पांच सालों में बिजली उत्पादन की क्षमता में 1लाख 25 हजार मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है जो एक रिकॉर्ड है. आर के सिंह ने कहा कि बिजली के मामले में देश अब आत्मनिर्भर बन गया है बल्कि अपने यहां से उत्पादित सरप्लस बिजली को नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे दूसरे देशों को एक्सपोर्ट भी करने लगा है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता