ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

धरहरा प्रखंड के सरकारी स्कूल में डीएम का औचक निरीक्षण,बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील

Munger:मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने आज धरहरा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान डीएम मीणा ने एक नई नजीर पेश कर दी.डीएम साहब ने बच्चों के साथ ज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
Munger:मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने आज धरहरा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान डीएम मीणा ने एक नई नजीर पेश कर दी.डीएम साहब ने बच्चों के साथ जमीन पर बिछी दरी पर बैठ कर मिड डे मील में बना खाना खाया. https://www.youtube.com/watch?v=bwTf4dNUvDE डीएम राजेश मीणा बच्चों को खिलाये जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता को परखना चाहते थे.लेकिन इसके लिए उन्होंने जो तरीका चुना उसने सबका दिल जीत लिया. डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील में बना खाना खाया.इस दौरान डीएम ने साथ बैठे बच्चों से स्कूल में चलने वाली गतिविधियों सहित स्कूल के शिक्षकों, पढ़ाई, लिखाई के साथ-साथ इधर-उधर की बातें भी की. दरअसल बुधवार की सुबह अचानक डीएम राजेश मीणा अपने लाव लश्कर और अधिकारियों के काफिले के साथ स्कूल पहुंच गए .डीएम के औचक निरीक्षण से स्कूल में खलबली मच गई .जिलाधिकारी ने स्कूल के कागजातों की जांच की जिसमें कई गड़बड़ियां पाई गई . इस दौरान मध्य विद्यालय के स्टॉक रजिस्टर के अपडेट ना होने को लेकर डीएम साहब इतने नाराज हुए कि उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक की सैलरी पर रोक लगा कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दे दिया इसके साथ ही कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को भी चेतावनी देते हुए उनकी सैलरी का 10 प्रतिशत काटने का आदेश जारी किया है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

14

FirstBihar संवाददाता