ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

DESK : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य के वर्तमान हालात को लेकर दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. यह याचिका कांग्रेस कार्यकर्ता तेहसीन पूनावाल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य के वर्तमान हालात को लेकर दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. यह याचिका कांग्रेस कार्यकर्ता तेहसीन पूनावाला ने दायर की थी. इस पर जस्टिस अरुण मिश्रा, एम.आर. शाह और अजय रस्तोगी की बेंच सुनवाई करेगी. कश्मीर टाईम्स की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन ने भी याचिका दायर की थी. इसमें कहा गया था कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद राज्य में पत्रकारों पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे, जिसे तत्काल हटाए जाने चाहिए. पूनावाला ने कहा कि वह अनुच्छेद 370 पर कोई विचार नहीं रखते हैं, लेकिन राज्य से कर्फ्यू, फोन लाइन्स, इंटरनेट और न्यूज चैनल पर से प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. केंद्र ने किया मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: पूनावाला पूनावाला ने मांग की कि कोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जैसे नेताओं को रिहा करने का आदेश जारी करे. जमीनी हकीकत की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग की गठन करे. केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता