ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?

जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए सम्मानित किये गए सीतामढ़ी के डीएम, इंटरनेशनल ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजी ने दिया अवार्ड

SITAMARHI : बढ़ती जनसंख्या को लेकर लोगों को जागरूक और जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर काम करने को लेकर सीतामढ़ी जिलाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह को इंटरनेशनल ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI : बढ़ती जनसंख्या को लेकर लोगों को जागरूक और जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर काम करने को लेकर सीतामढ़ी जिलाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह को इंटरनेशनल ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीस की ओर से सम्मानित किया गया. नेहरू भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. डीएम को महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के क्षेत्र में बेहतर काम करने को लेकर अवार्ड बेस्ट लीडर का सम्मान दिया गया. अपने अनुभव साझा करते हुए डीएम डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि 2018-19 में उन्होंने 1200 से ज्यादा पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य पूरा कर भारत में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम को लेकर सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण ही उनका काम नहीं था बल्कि बंध्याकरण में महिलाओं को एक लंबी और कष्टदायक प्रक्रिया से निजात दिलाना भी था. जिसमें वह सफल हुए. विश्व की जनसंख्या में वृद्धि के कारण बढ़ती गरीबी और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभावों को देखते हुए जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. सीतामढ़ी ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है. फैमिली प्लानिंग और पापुलेशन कंट्रोल जैसे अभियान से लोगों को प्रेरणा लेकर प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता