ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

वाहन जांचने के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी, सैप जवानों ने बाइक सवार को बेरहमी से पीटा

GOPALGANJ: नए ट्रैफिक नियमों के तहत वाहनों की जांच के दौरान पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है. मामला गोपालगंज का है जहां वाहन चेकिंग के दौरान दो सैप के जवानों ने एक बाइक सवार शख्स की जम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GOPALGANJ: नए ट्रैफिक नियमों के तहत वाहनों की जांच के दौरान पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है. मामला गोपालगंज का है जहां वाहन चेकिंग के दौरान दो सैप के जवानों ने एक बाइक सवार शख्स की जमकर पिटाई कर दी. बाइक सवार की पिटाई को देख वहां कई लोग जुट गए और उन्होंने सैप जवानों से उस युवक की पिटाई का कारण जानना चाहा. लोगों ने युवक की पिटाई का जमकर विरोध किया. मामला बढ़ता देख दोनों सैप जवान मौके से फरार हो गए. पीड़ित बाइक सवार का कहना था कि वो एसडीओ के यहां एफिडेविट बनवाने आया था. इस बीच पुलिस के दो जवान आये और कागजात मांगने लगे. पुलिस वालों ने उस शख्स की कोई बात नहीं सुनी और उसकी पिटाई कर दी. पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे बिना गलती के सैप जवानों ने पिटाई की. पीड़ित शख्स ने दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता