ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुंगेर : जमालपुर में सड़क जाम से जनता त्रस्त, पैदल चल कर DIG मनु महाराज ने किया पुल पार, नहीं खुल रही प्रशासन की आंख

MUNGER : जमालपुर में सड़क जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. दरअसल, शहर के बड़ी पुल पर जाम लगे रहने के कारण लोगों को हर रोज तकरीबन डेढ़ से दो घंटे फजीहत झेलनी पड़ती है. 15 दिन पह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER : जमालपुर में सड़क जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. दरअसल, शहर के बड़ी पुल पर जाम लगे रहने के कारण लोगों को हर रोज तकरीबन डेढ़ से दो घंटे फजीहत झेलनी पड़ती है. 15 दिन पहले मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज खुद इस जाम का सामना कर चुके हैं. जाम के कारण उन्हें अपनी गाड़ी से निकल कर पैदल चलकर पुल पार करना पड़ा था. इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से जाम से निपटने के लिए कोई कदम अब तक नहीं उठाया गया. बड़ी पुल के सामानांतर एक नए पल का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क किनारे ही निर्माण सामग्री गिरायी गई है. ऑटो से लेकर ट्रक तक हर छोटी-बड़ी गाड़ियों को इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है. विशेषकर सुबह में 7 बजे से लेकर 11 बजे तक लोगों को बहुत परेशानी होती है. केंद्रीय विद्यालय, जमालपुर कारखाना, ब्लॉक, नगर परिषद और अस्पताल सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में जाने के लिए मात्र यही एक रास्ता है. स्कूल और ऑफिस के छुट्टी के समय भी पुल पर जाम की स्थिति ऐसी ही बनी रहती है. बड़ी पुल के एक तरफ जमालपुर आदर्श थाना तो वहीं दूसरी ओर ईस्ट कॉलोनी थाना है. प्रशासन की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है. लोग बेबस और मजबूर हैं. लोगों का कहना है कि नए पुल की निर्माण जनता के हित में है लेकिन जाम से फजीहत झेलना स्कूली बच्चों के लिए परेशानी आ सबब है. इसपर प्रशासन को जल्द ही सोचना चाहिए. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता