ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बेतिया : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, घर में पसरा मातम

BETTIAH : एक भीषण सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई है. घटना पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया की है. दोनों को शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मामले की छ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BETTIAH : एक भीषण सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई है. घटना पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया की है. दोनों को शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. पूरी घटना जिले के मनुआपुल थाना इलाके की है. जहां बेतिया-बगहा एनएच पर सियारोसति के पास बाइक सवार जीजा-साले एक ट्रक की चपेट में आ गए. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया. मृतकों की पहचान मनुआपुर थाना इलाके के भरपटिया गांव के रहने वाले विकास राम और सिकटा थाना इलाके के शिकारपुर गांव के रहने वाले साहेब राम के रूप में की गई है. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के काम में लगी हुई थी. जहां यह हादसा हुआ है. वहां उसी कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्लांट भी है. बेतिया से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता