ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

महागठबंधन में 49 सीटों पर फंसा पेंच ! हेमंत सोरेन के आवास पर हुआ मंथन

DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक हुई. बैठक में घटक दलों के नेताओं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक हुई. बैठक में घटक दलों के नेताओं के बीच चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. बताया जा रहा है कि बैठक में यह सैद्धांतिक सहमति बनी की जिन 32 सीटों पर जिस दल के विधायक है, वह सीट उसी दल के हिस्से में रहेगी. लेकिन बाकी बचे 49 सीटों पर आपसी सहमति से निर्णय लेने की बात कही गयी. बैठक में घटक दलों से एक सप्ताह के अंदर अपनी-अपनी दावेदारी वाली सीटों की सूची सौंपने की बात कही गयी है. ताकि अगली बैठक में इस पर चर्चा हो सके. बैठक 16 जुलाई के बाद फिर होगी. सीटें चिन्हित करने के लिए 21 जुलाई की तारीख तय किया गया है. बैठक में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भïट्टाचार्य, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झाविमो प्रवक्ता सरोज सिंह, मासस विधायक अरूप चटर्जी और फारबर्ड ब्लाक के आरपी कुशवाहा मौजूद थे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता