ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

पटना : कदमकुआं में फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

PATNA : राजधानी में तेजी से बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने देर शाम कदमकुआं इलाके में फायरिंग करने वाले 2 अपराधियों को गिरफ्तार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राजधानी में तेजी से बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने देर शाम कदमकुआं इलाके में फायरिंग करने वाले 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अभी भी इस वारदात के सरगना की तलाश में लगी हुई है. बीती रात राजधानी में महज एक घंटे के भीतर तीन बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया था. कदमकुआं थाना इलाके के नाला रोड स्थित मगध हॉस्पीटल के पास हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने दो अपराधियों सेंटी और रवि को गिरफ्तार किया है. इस वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. बता दें कि इस बड़ी वारदात में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसकी इलाज पटना पीएमसीएच में चल रही है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. उनकी निशानदेही पर पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता