ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

जम्मू-कश्मीर से पिंडदान करने 140 तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचा गया, धारा 370 हटाए जाने को बताया सही फैसला

GAYA: गया में पिंडदान करने के लिए पितृपक्ष मेले की शुरुआत हो चुकी है. अपने पितरों को पिंडदान करने लाखों पिंडदानी गया पहुंच चुके हैं. इसी सिलसिले में जम्मू और कश्मीर से 140 तीर्थयात्रि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA: गया में पिंडदान करने के लिए पितृपक्ष मेले की शुरुआत हो चुकी है. अपने पितरों को पिंडदान करने लाखों पिंडदानी गया पहुंच चुके हैं. इसी सिलसिले में जम्मू और कश्मीर से 140 तीर्थयात्रियों का दल गया पहुंचा है. शहर के सीताकुंड पिंडवेदी पर इन तीर्थयात्रियों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया. इस दल के मुखिया मदन लाल शर्मा ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए अच्छी व्यवस्था की है. जम्मू और कश्मी से धारा 370 को हटाए जाने के फैसले के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाना बढ़िया फैसला है, और केंद्र के इस फैसले से अब सही मायने में वहां के लोगों को मुक्ति मिली है. उन्होंने कहा कि धारा 370 के हटाए जाने के बाद वो लोग अब पीओके भी जा सकते हैं. मदन लाल शर्मा ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है. कश्मीर के अलगाववादी नेताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए मदन शर्मा ने कहा कि धारा 370 के बने रहने से वो लोग उन नेताओं की मर्जी पर थे, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ अलगाववादी नेताओं की मर्जी रहने पर ही मिल पाता था. गया से पंकज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता