ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

पटना में गाड़ी चेकिंग के दौरान 14 लाख रुपये बरामद, पुलिस हिरासत में संदिग्ध व्यक्ति

PATNA : राजधानी में गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 लाख 10 हजार रुपये बरामद किया. रुपये लेकर ऑटो से जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. शख्स से पुलिस पैसे के बारे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राजधानी में गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 लाख 10 हजार रुपये बरामद किया. रुपये लेकर ऑटो से जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. शख्स से पुलिस पैसे के बारे में पूछताछ कर रही है. पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके की है. जहां इनकम टैक्स चौराहे के पास गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 लाख 10 हजार रुपये बरामद किये. मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर का रहने वाला त्रिभुवन मंडल 14 लाख 10 हजार रुपये कैश एक ऑटो से लेकर जा रहा था तभी आईटी चौराहे पर जांच के दौरान वह पकड़ा गया. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि शख्स पैसे लेकर बोरिंग रोड जा रहा था. पैसे के बारे में पूछताछ करने पर उसने पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं दी. उसने पुलिस को बताया कि व्यापार के पैसे हैं. पुलिस ने आयकर विभाग को इस घटना की जानकारी दी है. संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता