ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

हुनरमंद हाथों को मिलेगा समाज में सम्मान, सुशील मोदी ने कहा आईटीआई की होगी 21वीं सदी

PATNA : विश्व युवा कौशल दिवस पर पटना के ज्ञान भवन में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. जिसको संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगर 20वीं सदी IIT की थी तो 21वीं श

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : विश्व युवा कौशल दिवस पर पटना के ज्ञान भवन में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. जिसको संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगर 20वीं सदी IIT की थी तो 21वीं शताब्दी ITI की होने वाली है. पूरी दुनिया भारत के युवाशक्ति व हूनरमंद कार्यबल का इंतजार कर रही है. जब तक हाथ से काम करने वालों को समाज में सम्मान-प्रतिष्ठा नहीं मिलेगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है. वहीं सुशील मोदी ने कहा कि आने वाला दिन इलेक्ट्रिक गाड़ियां,सोलर, रोबोटिक्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा, हमें अपने कोर्स को भी इसके अनुरूप बनाने की जरूरत है. देश के साथ बिहार में भी युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है. बिहार के सभी 38 जिलों में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और 44 पॉलीटेक्नीक कॉलेज की स्थापना कर दी गयी है जहां से प्रतिवर्ष 9500 इंजीनियर और 11 हजार डिप्लोमाधारक उत्तीर्ण होंगे. ITI की महत्ता पर जोर देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि आईटीआई पास छात्रों को मात्र हिन्दी और अंग्रेजी के एक-एक पेपर की परीक्षा देकर उत्तीर्ण होने पर इंटर के समकक्ष की मान्यता दे दी जायेगी, इससे उन्हें रोजगार मिलने में सुविधा होगी.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता