ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

अनंत सिंह के पटना आने की,  एक न्यूज चैनल की फेक खबर से फैली अफवाह,  आज नहीं कल पटना आयेंगे अनंत

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना लाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. एक न्यूज चैनल की खबर से अनंत सिंह के पटना पहुंचने की अफवाह फैली. इस अफवाह ने मीडिया से लेकर आम लोगों में

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना लाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. एक न्यूज चैनल की खबर से अनंत सिंह के पटना पहुंचने की अफवाह फैली. इस अफवाह ने मीडिया से लेकर आम लोगों में अफरा तफरी मचा दिया. बाद में पता चला कि अनंत सिंह को पटना आना ही नहीं था. अफवहा पटना के कुछ  वेब पोर्टल ने भी फैलायी जो अनंत सिंह के फ्लाइट के उड़ जाने की फेक खबर घंटों पहले से चला रहे थे. हमें खेद है कि हम भी न्यूज चैनल को जिम्मेवार मान कर उसकी खबर को सच समझ बैठे. एक न्यूज चैनल ने फैलायी अफवाह दरअसल, अनंत सिंह को आज पटना लाने का कोई प्लान था ही नहीं. लेकिन रात के आठ बजे एक न्यूज चैनल ने अनंत सिंह के पटना पहुंचने की फेक खबर चला दी. मीडियाकर्मियों के बीच अफरा तफरी मच गयी. वे भागते हुए पटना पहुंचे. लेकिन वहां अनंत सिंह का कोई अता पता नहीं था. ना ही पुलिस की कोई सुरक्षा व्यवस्था थी. रात के पौने बजे दिल्ली से आने वाली आखिरी फ्लाइट पटना पहुंची. इंडिगो की इस फ्लाइट में भी अनंत सिंह नहीं थे. अफवाह फेक न्यूज के लिए महारथ हासिल कर चुके वेब पोर्टल ने भी खूब फैलायी जो काफी पहले से ही अनंत सिंह को लेकर आने वाली फ्लाइट के उड़ जाने की खबर फैला रहे थे. पुलिस ने कल अनंत को लाने की तैयारी की है दरअसल पुलिस को सोमवार की दोपहर दो बजे तक बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह को पेश करना है. लिहाजा पुलिस को कोई हड़बड़ी नहीं है. पुलिस ने पहले से ही रविवार को अनंत सिंह को पटना लाने का प्लान बना रखा है. कल उन्हें पटना लाया जायेगा. फिर सोमवार को बाढ़ कोर्ट में पेश किया जायेगा. हमें खेद है हमें एक न्यूज चैनल की खबर पर यकीन कर अनंत सिंह के पटना पहुंचने की खबर चलाने पर खेद है. हालांकि हमारे संवाददाताओं की टीम ने कुछ ही देर में हकीकत का पता लगा लिया था. लेकिन थोड़ी देर के लिए ही सही, हमें एक चैनल की फेक खबर को सच मानकर चलाने पर खेद है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता