ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बारिश से बेहाल पटना पर निगम का बहाना, कहा- पिछले साल से कम है जलजमाव

PATNA : दो दिनों की बारिश ने पटना को बेहाल कर दिया है। राजधानी के ज्यादातर इलाके जलजमाव को झेल रहे हैं जबकि पटना नगर निगम के दावे के मुताबिक इस बार जलजमाव पिछले साल की तुलना में कम है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : दो दिनों की बारिश ने पटना को बेहाल कर दिया है। राजधानी के ज्यादातर इलाके जलजमाव को झेल रहे हैं जबकि पटना नगर निगम के दावे के मुताबिक इस बार जलजमाव पिछले साल की तुलना में कम है। जी हां, राजधानी में जलजमाव की समस्या के बीच पटना नगर निगम ने यह दावा किया है कि उसकी एजेंसियों की तत्परता के कारण जलजमाव की समस्या में कमी आई है। निगम का दावा है कि कंकड़बाग अंचल अंतर्गत रामकृष्ण नगर, संजय नगर, पोस्टल पार्क, रामविलास चौक, इंदिरानगर और टीवी टावर के इलाकों में पिछले साल की तुलना में इस साल जलजमाव कम हुआ है। हालांकि निगम का यह दावा सिर्फ कागजों पर ही सही मालूम पड़ता है। जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। पटना के ज्यादातर मोहल्लों में भारी जलजमाव है। सीवरेज सिस्टम की सफाई के सारे दावे एक दिन की बारिश में ही खोखले पड़ गए हैं। कदमकुआं से लेकर कंकड़बाग और पटेल नगर से लेकर बोर्ड कॉलोनी तक के इलाकों में लोग जल जमाव से जूझ रहे हैं।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता