ब्रेकिंग
मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ामोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ा

अब ग्रामीण इलाकों में चलने वाले ऑटो पर अंकित होगी हरी पट्टी, शहरी इलाकों के ऑटो पर होगी लाल पट्टी

PATNA: पटना की हवा को साफ और सुथरी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है. अब वैसे वाहन जो फिटनेस टेस्ट में फेल साबित होंगे उसकी परमिट रद्द कर दी जाएगी. ये बातें पटना के जिलाधिकारी

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: पटना की हवा को साफ और सुथरी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है. अब वैसे वाहन जो फिटनेस टेस्ट में फेल साबित होंगे उसकी परमिट रद्द कर दी जाएगी. ये बातें पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कही हैं. पटना के आयुक्त आरएल चौंगथु ने बताया कि पहले से ही यह शिकायत मिल रही है कि पुराने सिटी बसों, स्कूल बसों एवं ऑटो रिक्शा का परिचालन बिना प्रदूषण जांच एवं फिटनेस जांच के किया जा रहा है, जिससे बच्चों एवं आम नागरिकों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और वातावरण प्रदूषित होता है. आयुक्त ने कहा कि पुराने सिटी बसों, स्कूल बसों, ऑटो रिक्शा और दूसरी व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस एवं प्रदूषण की जांच कैम्प लगा कर एमवीआई से जांच कराने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया है. साथ ही आयुक्त आरएल चौंगथू ने जानकारी दी है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो रिक्शा के दोनों तरफ हरी पट्टी में ‘ग्रामीण क्षेत्रों के लिए’ अंकित रहेगा. साथ ही इन बसों पर चालक का नाम, परमिट संख्या, परमिट की अवधि भी लिखा रहेगा. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लिए सभी ऑटो रिक्शा के दोनों तरफ की लाल पट्टी में यह स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा ‘शहरी क्षेत्रों के लिए’. साथ ही साथ चालक का नाम, परमिट संख्या और परमिट की अवधि अंकित रहेगा. उन्होंने कहा कि इसका अनुपालन नहीं करने वाले ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द कर परिचालन बंद कर दिया जायेगा. वहीं पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि पुराने सिटी बसों, स्कूल बसों, ऑटो रिक्शा का फिटनेस एवं प्रदूषण जांच बस स्टैण्ड, ऑटो स्टैण्ड और गांधी मैदान में कैम्प लगाकर कर जिला परिवहन पदाधिकारी के देख-रेख में एमवीआई की तरफ से की जायेगी. जिस वाहन का फिटनेस और प्रदूषण जांच उपयुक्त नहीं होगा उस उसी समय परमिट रद्द कर चलान काटकर परिचालन बंद किया जायेगा.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता