ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को पीटा, डायन का आरोप लगाकर काटा बाल

MUZAFFARPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मशार कर दिया है. मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद उन्होंने डायन का आरोप लगाकर उसके बाल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मशार कर दिया है. मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद उन्होंने डायन का आरोप लगाकर उसके बाल काट दिए. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के मनियारी थाना इलाके की है. जहां अमरख में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई की है. महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसके बाल भी काट दिए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक गांव में एक व्यक्ति की तबियत खराब हो गई थी. उसके बाद बीमार व्यक्ति के पड़ोसियों ने दबंगई करते हुए महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसे पीट दिया. पिटाई के कारण महिला बेहोश होकर गिर पड़ी. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मनियारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना पीड़ित महिला से पूछताछ कर आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी की जा रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता