ब्रेकिंग
ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने

पटना में अब पेड़ों की हरियाली रहेगी बरकरार, राजधानी में शुरु हुआ वृक्षों के ट्रांसलोकेशन का काम

PATNA: पटना में अब सड़कों के चौड़ीकरण में आड़े आ रही पेडों को नहीं काटा जाएगा बल्कि उन्हें उखाड़कर दूसरी जगहों पर लगाया जाएगा. इससे पेड़ों की हरियाली भी बची रहेगी साथ ही इससे पर्यावरण

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पटना में अब सड़कों के चौड़ीकरण में आड़े आ रही पेडों को नहीं काटा जाएगा बल्कि उन्हें उखाड़कर दूसरी जगहों पर लगाया जाएगा. इससे पेड़ों की हरियाली भी बची रहेगी साथ ही इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. पेड़ों के इस ट्रांसलोकेशन की शुरुआत आर ब्लॉक-दीघा सड़क निर्माण के दौरान हुई जहां सड़क निर्माण के दौरान रास्ते में आ रहे पेड़ों को मशीन की मदद से उखाड़कर दूसरी जगहों पर लगाया गया. पटना में पहली बार शुरु हुए इस काम के तहत आर ब्लॉक-दीघा रोड पर करीब 150 पेड़ों का ट्रांसलोकेशन किया जाना है. इस काम के लिए राज्य सरकार ने हैदराबाद की कंपनी को जिम्मा सौंपा है जिसने देशभर में सैंकड़ों पेड़ों को एक जगह से दूसरी जगह पर लगाने का काम किया है. यह कंपनी एक जगह से दूसरी जगह लगाए जाने वाले पेड़ों की एक साल तक देखभाल भी करेगी. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव इस काम की शुरुआत करते हुए कहा कि पेड़ों के बचने से पटना में हरियाली बरकरार रहेगी और इसका पर्यावरण पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा. पटना से गणेश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता