ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

नरेंद्र मोदी ने कर ली अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी, जानिये कैसे

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर ली. लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर उन्होंने ये बराबरी की. देखिये कैसे मोदी पहुंच गये वा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर ली. लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर उन्होंने ये बराबरी की. देखिये कैसे मोदी पहुंच गये वाजपेयी की बराबरी में. मोदी ने छठी बार फहराया लाल किले पर तिरंगा दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छठी दफे लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फरहाया और देशवासियों को संबोधित किया. अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले पर 6 बार तिरंगा फहराया था. तीन दफे देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी के पहले नेता थे जो इस पद पर पहुंचे. उन्होंने 1998 से लेकर 2003 तक लगातार 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहरा कर देश को संबोधित किया था. वहीं 2014 में प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने भी आज लगातार छठी बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा ध्वज फहराया. हालांकि देश के तीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा बार लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फहराने का गौरव हासिल कर चुके हैं. लगभग 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू, 16 साल तक PM रहीं इंदिरा गांधी और 10 सालों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन रहने वाले मनमोहन सिंह इस मामले में उनसे आगे हैं. वैसे नरेंद्र मोदी अगर 2019 से 2024 का अपना कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो वे मनमोहन सिंह की बराबरी में जरूर पहुंच जायेंगे. ऐसे भी प्रधानमंत्री जो नहीं फहरा सके लाल किले पर तिरंगा देश में ऐसे भी प्रधानमंत्री हुए जो एक बार भी लाल किले पर तिरंगा नहीं फहरा पाये. चंद्रशेखर ऐसे ही प्रधानमंत्री थे. 1990 से 1991 के बीच 223 दिन के लिए PM की कुर्सी पर आसीन रहने वाले चंद्रशेखर को लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्र ध्वज फहराने का मौका नहीं मिला. वहीं दो दफे कार्यकारी प्रधानमंत्री रहे गुलजारी लाल नंदा भी लाल किले पर तिरंगा नहीं फहरा सके.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता